स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 नवम्बर से प्रारंभ

Spread the love

सूचना/पौड़ी/03 नवंबर 2025:
जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार तथा ओजस्विनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन साप्ताहिक उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण टोली पंचायत भवन, नीलकंठ (ब्लॉक यमकेश्वर), जनपद पौड़ी गढ़वाल में 11 नवम्बर से 5 दिसम्बर 2025 तक संपन्न होगा।

महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने बताया कि रविवार एवं अवकाश दिवसों को छोड़कर कुल 21 दिन का प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 11 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को वेलनेस, हेल्थ केयर एवं प्राकृतिक उपचार के क्षेत्र में व्यावहारिक व सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *