बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई लाखों रूपए का हुआ जुर्माना

Spread the love

त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर दून पुलिस

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नगर से देहात तक पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने तथा वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वालो के विरुद्ध व्यापक स्तर पर की गई कार्रवाई

अभियान के दौरान कुल 805 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 534 वाहन चालको के किये नगद चालान, वसूला 2,93,000 रुपये का जुर्माना

168 वाहन चालकों के कोर्ट के चालान करते हुए 103 वाहनों को किया सीज

त्यौहारी सीज़न के दौरान आपराधिक/अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के सक्रिय होने की संभावना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिये है निर्देश

त्यौहारी सीजन के दौरान आपराधिक /अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के सक्रिय होने की संभावना तथा संदिग्ध लोगों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने/ वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले कुल 805 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 534 वाहनों का चालान कर 293000 ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया, इस दौरान 103 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया तथा 168 वाहन चालकों के चालान कर मा० न्यायालय प्रेषित किये गए।

कार्यवाही का विवरण :-

कुल चालान – 805
सीज वाहन – 103
नगद चालान – 534
संयोजन शुल्क – 2,93,000
मा० न्यायालय को प्रेषित चालान – 168


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *