डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत !

Spread the love

देहरादून : उत्तराखंड सूचना विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने वाली पोस्टों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून (एसएसपी) को पत्र भेजकर बताया कि कुछ लोग फेसबुक पर उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।


श्री तिवारी का कहना है कि यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ उनकी, बल्कि राज्य सरकार की भी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने शिकायत के साथ आपत्तिजनक पोस्टों की प्रतियां भी संलग्न की हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी साइबर क्राइम टीम को जांच सौंपी है। टीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन पोस्टों के स्रोत और जिम्मेदार लोगों की पहचान में जुट गई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *