एडी ने काली कमली संस्कृत डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
ऋषिकेश ।सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने काली कमली संस्कृत डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण कर नवीन शिक्षा सत्र के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक निदेशक डॉक्टर घिल्डियाल सुबह 9:30 बजे अचानक महाविद्यालय में पहुंचे और कार्यालय अभिलेखों तथा कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया, शिक्षकों द्वारा सूचना दिए जाने पर प्रबंधक अरविंद कुमार झा भी वहां पर पहुंच गए बैठक लेते हुए सहायक निदेशक ने कहा कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के अलग-अलग संचालन का स्पष्ट शासनादेश निर्गत हो गया है इसलिए इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं अलग तथा डिग्री स्तर की कक्षाएं अलग-अलग संसाधनों के साथ संचालित होगी।
संपर्क करने पर निरीक्षण की पुष्टि करते हुए सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि महाविद्यालय एवं विद्यालय के सभी अभिलेख व्यवस्थित तथा कक्षाओं में पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही थी नवीन सत्र के लिए विभिन्न निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सहायक निदेशक के आने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रबंधक अरुण कुमार झा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का पृथक- पृथक संचालन सुचारू रूप से चल रहा है, उन्होंने सहायक निदेशक को भरोसा दिलाया कि विभाग द्वारा जारी प्रत्येक आदेश का विधिवत पालन किया जाएगा। मौके पर प्राचार्य डॉक्टर गिरीश पांडे, प्रधानाचार्य विकास कोठारी, शिक्षक मोहित बडोनी, विकास शर्मा, हरीश पांडे शैलेंद्र बहुगुणा अरविंद भट्ट सहित कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

