उपखंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

उत्तराखंड संचार ब्यूरो
देहरादून

जनपद के डोईवाला क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक विद्यालय को ग्रेड प्रदान करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में विजिलेंस विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया।
निर्धारित योजना के तहत आरोपी अधिकारी नेपाली फार्म क्षेत्र में अपनी निजी वाहन से रिश्वत की राशि लेने पहुंचा, जहां पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने उसे जैसे ही रिश्वत लेते हुए पकड़ा, तत्काल हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है। विजिलेंस विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की शिकायतों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *