अगस्त्यमुनि सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अल्ट्रासाउंड शिविर आयोजित

Spread the love

https://drive.google.com/file/d/1gZ7_iJHgyOA6pZpfiGP2kYQrnCuNe7FU/view?usp=sharing

रूद्रप्रयाग

आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अगस्त्यमुनि में ऊखीमठ ब्लॉक क्षेत्र से आई गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष एएनसी (ANC) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड (USG) जांच भी कराई गई।

इस विशेष शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समय पर जांच सुनिश्चित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना रहा। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, पोषण एवं नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी लाभार्थियों का पंजीकरण कर व्यवस्थित रूप से जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार परामर्श भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *