छात्र–छात्राओं को दी किशोर न्याय अधिनियम, पाॅक्सो अधिनियम, बाल अधिकारों सहित अन्य की जानकारी

Spread the love

पौड़ी/06 फरवरी, 2026:
सेंट थॉमस स्कूल, पौड़ी में गुरुवार को बाल अधिकारों, संरक्षण एवं विधिक प्रावधानों को लेकर जनजागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं को किशोर न्याय अधिनियम, पाॅक्सो अधिनियम, बाल अधिकारों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के प्रति जागरुक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए निखिल डेविड ने किशोर न्याय अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। वहीं प्रज्ञा नैथानी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में यह सेवा बच्चों के लिए मददगार है और तुरंत सहायता उपलब्ध कराती है। बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता भट्ट ने पाॅक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित रहने, सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में बिना झिझक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से असिस्टेंट लीगल काउंसिल विनोद कुमार ने बच्चों को उनके विधिक अधिकारों तथा कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर सूमिनी सहित सूरज कुमार, ओम प्रकाश थपलियाल, पूजा नेगी सहित छात्र–छात्राएं उपस्थिति रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *