देहरादून में बड़ा एक्शन : एक्सीडेंट वीडियो वायरल होते ही SO निलंबित

Spread the love

देहरादून

राजपुर रोड पर एक्सीडेंट का एक वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया, वीडियो में SO राजपुर की प्रथम दृष्टया वीडियो में देखने पर सरकारी कर्मचारी होते हुए गलत आचरण और एक्सीडेंट करने पर तत्काल प्रभाव से थानाअध्यक्ष राजपुर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निलंबित किया गया है।
उक्त प्रकरण में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए हैं।
उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल थानाअध्यक्ष कालसी को थानाध्यक्ष राजपुर के पद पर नियुक्त किया गया। उक्त प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एसपी सिटी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि SO या अन्य लोग जो संलिप्त का मेडिकल कराकर नियमअनुसार कार्रवाई करते हुए समस्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी लेते हुए प्रकरण की गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं

*एसएसपी देहरादून का सख्त एक्शन* जहाँ का so रहा उसके थाने में उसके खिलाफ हुआ शिकायत पर मुकदमा दर्जकानून सभी के लिए बराबर: एसएसपी देहरादून


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *