‘डीएम टिहरी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण।‘‘
टिहरी गढ़वाल
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोल्ड ईवीएम हॉल, पोल्ड वीवीपैट हॉल, कैटगरी डी की मशीने एवं ट्रेनिंग अवरनेस की मशीन हॉल का निरीक्षण किया।

इस मौके पर एडीएम अवधेश कुमार सिंह, भाजपा प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, कांग्रेस प्रतिनिधि गब्बर सिंह व वी.के. आर्या, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

