राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर विश्व सनातन संघ ने किया पुलिस अधिकारियों का सम्मान

Spread the love

जयपुर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर गुलाबी नगरी जयपुर में विश्व सनातन संघ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने किया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को संघ का मेडल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही संघ की ओर से सभी राजस्थान पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दी गईं।
इस अवसर पर सम्मान कार्यक्रम में संघ की टीम के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, महामंत्री हनुमान स्वामी, राष्ट्रीय सहलाकर जेपी शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाह, मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा, युवा अध्यक्ष दिव्यांशु शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।


कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा एवं गौ सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाजसेवी और हिंदुस्तान पाइप्स फिटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (रीको सरना डूंगर, जयपुर) के निर्देशक सुरेंद्र कुमार शर्मा का भी भगवा वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया गया। संघ ने बताया कि सुरेंद्र शर्मा समय-समय पर विश्व सनातन संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं और उनके मार्गदर्शन में संघ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विश्व सनातन संघ द्वारा जयपुर के विभिन्न चेक पोस्ट पर पुलिस प्रशासन के लिए पेयजल की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है।
यह पहल समाज सेवा एवं पुलिस प्रशासन के प्रति सम्मान का एक सराहनीय उदाहरण मानी जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *