कांग्रेस के प्रदर्शन में सैलजा-गोदियाल हिरासत में:देहरादून में पुलिस के साथ झड़प, तीन लेयर बैरिकेडिंग क्रास की; मुख्य सड़कों पर लगा जाम

Spread the love

देहरादून,

उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती महिला असुरक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, पलायन तथा अन्य ज्वलंत जनसमस्याओं के विरोध में आज देहरादून में आयोजित राजभवन घेराव कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की पीड़ा को अब अनसुना नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की आवाज़ को बुलंद करने तथा युवाओं, माताओं-बहनों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की निष्क्रियता और तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह सरकार की अराजकता और जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध सड़क से लेकर विधानसभा तक हर स्तर पर मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में कहा गया कि जनता की आवाज़ ही सबसे बड़ी ताकत है और इसी ताकत के बल पर प्रदेश में जनहित, न्याय और सुशासन की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रहेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *