राजनीति करने वालों से नहीं समझने वाले एवं समाज के महत्वपूर्ण लोगों से विचार विमर्श करेंगे राष्ट्रीय सर संघ चालक मोहन भागवत।

Spread the love

देहरादून। राजनीति करने और समझने में बड़ा अंतर है कुछ लोग राजनीति तो करते हैं, परंतु उसकी गहरी समझ नहीं रखते हैं, इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सरसंघ चालक मोहन भागवत 22 फरवरी को उत्तराखंड में राजनीति को समझने वाले समाज के मार्गदर्शक लोगों से विचार विमर्श करेंगे।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न, राजगुरु एवं शासकीय रूप में शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डयाल दैवज्ञ को भी विशेष रूप से इस महत्वपूर्ण विचार विमर्श बैठक में बुलाया गया है, बताया जा रहा है कि मोहन भागवत डॉक्टर घिल्डियाल जैसे समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण लोगों से अलग-अलग मिलकर भी राज्य एवं देश की वर्तमान राजनीति और भविष्य में उसकी संभावनाओं पर गंभीर विचार विमर्श करेंगे। सामूहिक रूप से यह बैठक 22 जनवरी को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में रखी गई है।

सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व की पैनी नजर है, और संघ उनके आकर्षक, विद्वान और विनम्र, मिलनसार और कुशल प्रशासक करिश्माई व्यक्तित्व का कहीं ना कहीं किसी मोड़ पर लाभ लेना चाहता है, परंतु डॉक्टर घिल्डियाल ज्योतिष गुरु के रूप में एवं एक सरकारी अफसर के रूप में दलगत राजनीति से अलग रहकर प्रदेश और देश ही नहीं अपितु पूरे अंतरराष्ट्रीय समाज में अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल कर रहे हैं।

विदित है कि डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” के दरबार में पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक, व्यावसायिक, व्यावहारिक, प्रशासनिक सहित प्रत्येक तरह की सलाह लेने के लिए देश और दुनिया से बड़ी-बड़ी हस्तियां गोपनीय रूप से प्रतीक्षा की लंबी लाइन में रहती हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *