देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर समेत 8 जिलों के एसएसपी बदले, अजय सिंह को एसटीएफ का चार्ज तो मिश्रा को मिला ये चार्ज

Spread the love

देहरादून,

उत्तराखंड संचार ब्यूरो

उत्तराखंड शासन द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में राज्य के 8 जिलों—हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा—के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है, जबकि एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का एसएसपी नियुक्त किया गया है। चंपावत के एसएसपी अजय गणपति कुम्भार को उधमसिंहनगर का एसएसपी बनाया गया है तथा उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभिसूचना के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी बनाया गया है। पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चंपावत का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि रुद्रप्रयाग के एसपी अभय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ का एसपी बनाया गया है। निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का एसपी तथा जितेंद्र कुमार मेहरा को बागेश्वर का एसपी नियुक्त किया गया है। हरिद्वार में एसपी निशा यादव को यातायात एवं क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है। चंद्रशेखर आर. घोडके को अल्मोड़ा का एसएसपी नियुक्त किया गया है, जबकि अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएससी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त मनोज ठाकुर को कोटद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक, चंद्रमोहन सिंह को अभिसूचना देहरादून, निहारिका कुकरेती को एसडीआरएफ का पुलिस महानिरीक्षक तथा प्रल्हाद नारायण मीणा को पुलिस उप महानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय नियुक्त किया गया है। यशवंत सिंह को पीटीसी नरेंद्रनगर का प्रधानाचार्य बनाया गया है। प्रदीप कुमार राय को सीबीसीआईडी का पुलिस अधीक्षक भी नियुक्त किया गया है।
शासन स्तर पर किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *