क्राइम ब्रेकिंग:ऋषिकेश में महिला मर्डर केस, SSP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
ऋषिकेश
दिनांक 31/01/2026 की रात्रि को शिवाजी नगर, गली नंबर-11, ऋषिकेश में एक महिला की गोली मारकर हत्या की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका की पहचान प्रीति रावत के रूप में हुई, जो एम्स ऋषिकेश में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं।
मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियुक्त सुरेश गुप्ता के विरुद्ध मु0अ0सं0 49/26 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद एवं आर्थिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना की जा रही है।





