अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में परेड ग्राउंड पहुंचे डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

Spread the love

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71 में राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए आज डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ भी पहुंचे।

दरअसल 28 नवंबर से 30 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है, इसका नाम भगवान मुंडा नगर रखा गया है, उद्घाटन समारोह में पहुंचे डॉक्टर दैवज्ञ ने कहा कि विद्यार्थियों की शक्ति को संगठित करके देश को संस्कारों की अवमानना से बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम स्थल पर स्वर्गीय राधेश्याम मंडप में पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत की अध्यक्षता में प्राचीन कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें 90 के दशक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के रूप में कार्य करने वाले सैकड़ो लोगों ने भाग लिया और उन्हें सम्मानित किया गया।

स्मरणीय है कि डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल वर्तमान में उत्तराखंड ज्योतिष रत्न के रूप में अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रसिद्ध है, और सहायक निदेशक शिक्षा / संस्कृत शिक्षा के रूप में सरकारी दायित्व का निर्वहन भी कर रहे हैं ,वह 90 के दशक में गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र संघ में रहने के साथ-साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी में भी रहे, संपर्क करने पर डॉक्टर घिल्डियाल ने कहा कि आज पुरानी यादें ताजा हुई बहुत पुराने सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श हुआ।

पूरे दिन भर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पुराने कार्यकर्ता डॉक्टर कैलाश बहुगुणा, विनोद रावत, विकास कुकरेती, ममता पैन्यूली, शिवचरण बिष्ट,भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, पूर्व महामंत्री आदित्य कोठारी, पद्मेश बुड़ाकोटी सहित सैकड़ो पुराने कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *