पशु क्रूरता निवारण पर बोले विशेषज्ञ – “पशुबलि रोकना समाज की जिम्मेदारी”



राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में गुरुवार 06 नवंबर को राजकीय पशुचिकित्सालय न्यूली टिहरी गढ़वाल द्वारा पशुबलि निवारण जनचेतना गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं व दवाइयों का वितरण किया गया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल डी.के. शर्मा ने बताया है कि इस अवसर पर पशुचिकित्साधिकारी द्वारा लोगो को पशु बलि को रोकने हेतु जागरूक किया गया। पशुओं को अनावश्यक दर्द और पीड़ा से बचाने के लिए कानूनी नियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस चौकी प्रभारी शशिकांत ने लोगो को जानवरों के प्रति क्रूरता के लिए दंड का प्राविधान, पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित कानूनों व दंड/जुर्माना आदि के संबंध जानकारी दी।
कार्यक्रम में पशुपालन विभाग से पशु चिकित्साधिकारी न्यूली अमनदीप अरोरा, क्षेत्र प्रसार अधिकारी विनोद पंवार, पशुधन प्रसार अधिकारी राम सिंह रावत, विक्रम कुंवर, धीरेंद्र पाल, पशुधन सहायक रणजीत रावत सहित रिपब्लिकन सेना पार्टी प्रभारी इंद्र जखण्डियाल, ग्राम प्रधान कमलेश्वरी देवी, पटवारी सुरेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे।

