स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित नकल प्रकरण पर न्यायिक आयोग की जनसुनवाई 8 अक्टूबर को प्रेस नोट जारी!
देहरादून दिनांक 06 अक्टूबर 2025
प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ने अवगत कराया है कि मा0 न्यायमूर्ति श्री यू०सी ध्यानी (से०नि०), मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल, एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 के दौरान कथित नकल के आरोपों की जांच के संबंध में 8 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:30 से लोक सुनवाई-जन संवाद कार्यक्रम अनुसंधान एवं विकास प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआरडीटी), सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित किया जा रहा है।
—-कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

