सप्तर्षि घाट पर फसे 15 लोगों का सफल रेस्क्यू

Spread the love

आपदा प्रबंधन टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू करते हुए डुबने से बचाई 15 लोगों की जान

हरिद्वार 12 अप्रैल 2026

   जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि 10.40 बजे कालर प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा आपदा कन्ट्रोल रूम को सूचना दी कि सप्तर्षि घाट पर गंगा का जल स्तर बढ़ जाने के कारण 15 लोग फंस गए हैं। 
   उन्होंने अवगत कराया है कि जैसे सूचना प्राप्त हुई तत्काल उच्चाधिकारियों, जल पुलिस, पी ए सी  एवं फ्लड कम्पनी को बचाव कार्य हेतु सूचना दी गई, सूचना प्राप्त होते ही उक्त टीमें घटना स्थल पर पहुंच कर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए 

बचाव कार्य किया गया तथा टीम द्वारा सप्तर्षि घाट पर फंसे 15 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू टीम में जल पुलिस, पीएसी, फ्लड कम्पनी एवं सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *