प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के प्रांतीय नेतृत्व ने की सहायक निदेशक से शिष्टाचार भेंट।

Spread the love

देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद मंद्रवाल के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने सहायक निदेशक शिक्षा/ संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मंद्रवाल ने कहा कि सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल बहुत अनुभवी, विद्वान और कुशल प्रशासक अधिकारी हैं, उनसे शिष्टाचार भेंट कर प्रांतीय नेतृत्व ने आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया डॉक्टर घिल्डियाल ने देश एवं प्रदेश के हित में प्रांतीय रक्षक दल द्वारा दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी अपना यही सेवा का भाव देश और प्रदेश की जनता के प्रति बनाए रखने के लिए कहा।

शिष्ट मंडल में संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, देहरादून जिला उपाध्यक्ष शीशराम रतूड़ी एवं रायपुर ब्लॉक संगठन मंत्री पुष्कर थपलियाल आदि शामिल रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *