अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही।

Spread the love

06 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार ।

अभियुक्तों के कब्जे से 22 हजार रू0 से अधिक नगदी बरामद।

कोतवाली डोईवाला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 
इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लालतप्पड क्षेत्र में फनवैली के पास दिनांक: 23-03-26 को एक घर में दबिश देते हुए कमरे से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तोें के कब्जे से ताश के पत्ते व जुए के 22,410/रू0 नगद बरामद किये गये। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर नियमानुसार मु0अ0सं0- 88/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
(1) सुनील कुमार पुत्र ब्रम्हानंद निवासी नुनावाला, डोईवाला देहरादून उम्र : 40 वर्ष ।
(2) देवेंद्र सिंह पुत्र ज्ञानचंद निवासी शेरगढ़, लाल तप्पड़, डोईवाला, देहरादून उम्र : 28 वर्ष ।
(3) संदीप सिंह पुत्र मदनलाल निवासी शेरगढ़, डोईवाला, देहरादून, उम्र : 35 वर्ष ।
(4) नरेश पुत्र उमरजीत सिंह निवासी लालतप्पड़, डोईवाला, देहरादून, उम्र – 34 वर्ष ।
(5) इकबाल पुत्र इरफान निवासी इबाबनगर ज्वालापुर उम्र 40 वर्ष ।
(6) विमल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी बीच वाली लेन शेरगढ़ डोईवाला देहरादून उम्र – 35 वर्ष ।

बरामदगी
01- ताश के 52 पत्ते,
02- 22,410/रू0 नगद

पुलिस टीम-
01- उ0नि0 विनय मित्तल चौकी प्रभारी लालतप्पड
02- हे0कां0 राजीव कुमार,
03- का0 सलेख कुमार
04- का0 विकास फोर
05- का0 गोनी पुरी


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *