कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

Spread the love

हरिद्वार, 17 मार्च 2026

      बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन काटकर किया। इस दौरान नगर विधायक मदन कौशिक, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर किरण जैसल, पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल, जिला बॉस्केबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला सचिव संजय चौहान, जिला चेयरमैन रवि बजाज ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। टूर्नामेंट में देश भर से 13 टीम महिला एवं पुरूष वर्ग में प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतियोगिता का पहला मैच सीआईएसएफ एवं वेर्स्टन कमांड के बीच खेला गया। वेस्टर्न कमांड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 66-80 से जीत हासिल की। महिला वर्ग में सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ इस्टर्न रेलवे की टीमों के बीच खेले गए मैच में नॉर्थ इस्टर्न रेलवे की टीम ने 55-66 से जीत हासिल की।
टूर्नामेंट के आयोजन के लिए जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस तरह का आयोजन करना बड़ी बात है। टूूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को नशे आदि बुरी आदतों से दूर रखने ओर जीवन में आगे बढ़ने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी। शहर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही हैं। जिससे उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। ऑल इंडिया स्तर के बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। जिला बॉस्टेबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि एसोसिएशन बॉस्केटबॉल को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास कर रही है। हरिद्वार में पहली बार आयोजित किए जा रहे ऑल इंडिया स्तर के बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में महिला टीम भी प्रतिभाग कर रही हैं। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मयंक भजोराम शर्मा,जिला सचिव संजय चौहान एवं जिला चेयरमैन रवि बजाज ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। मेयर किरण जैसल ने भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, स्वामी शरदपुरी महाराज, गुलशन अदलक्खा, ऋषि सचदेवा, आदित्य चौहान, अंकुश रोहिला अंकुर राणा,नीरज त्यागी,सतीश त्यागी,अनिल गोयल,अनुज वालिया,बलराम कपूर,योगेश शर्मा, आनंद सागर,प्रकाश केशवानी,अर्श नय्यर,मयंक मल्होत्रा,शशि झंडवाल,सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *