सोशल मीडिया से दूर रहकर भविष्य निर्माण पर ध्यान दें युवा – एस एस पी

Spread the love


हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में महिला दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन


धनौरी।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कहा कि युवा सोशल मीडिया से दूर रहकर भविष्य निर्माण पर ध्यान दें। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें लेकिन इसके एडिक्शन से बचें। उन्होंने नशे के खिलाफ युवाओं से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
एसएसपी नवनीत सिंह सोमवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं का कीमती समय फेसबुक इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर व्यतीत होता है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से कई तरह के अपराध घटित होते हैं। ऐसे अपराधों से बचाव के लिए महिलाओं को विशेष तौर पर सचेत रहने की जरूरत है। इससे पहले महाविद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति की ओर से डॉ हर्ष सैनी और डॉ आदित्य सैनी ने एसएसपी का स्वागत किया। उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने की जब भी संचालन डॉ योगेश योगी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मुनेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ अंजली देवी, सह संयोजक डॉ निशा रानी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपमाला कौशिक, डॉ मोहित कुमार, डॉ मीना नेगी, संध्या त्यागी, डॉ रिमझिम पुंडीर, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ जयदेव कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ ज्योति जोशी, डॉ राहुल देव, डॉ छवि त्यागी, डॉ अंजू शर्मा,आयुषी सिंह, अमित कुमार,
अंकेश चौहान आदि उपस्थिति थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *