भाजयुमो जिला कार्यकारिणी का गठन, दिव्यांशु भट्ट को सौंपा जिला मंत्री का दायित्व

Spread the love

पिथौरागढ। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा के साथ संगठन ने युवा कार्यकर्ता दिव्यांशु भट्ट को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है।
संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने इसे युवा नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में एक दूरदर्शी और सकारात्मक कदम बताया है।
दिव्यांशु भट्ट के पूर्व शिक्षण संस्थान से भी उन्हें शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं।
अपने मनोनयन पर दिव्यांशु भट्ट ने प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीप कोश्यारी, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अखिलेश रावत, युवा साहित्यकार जय प्रकाश पांडेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथियों एवं संगठन के समस्त सहयोगियों का विशेष आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा प्रदान किए गए इस दायित्व का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए जनहित के कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *