चारधाम यात्रा में बाल श्रम रोकने के लिए दिए कड़े निर्देश

Spread the love

उत्तरकाशी, 24 फरवरी 2026

जिलाधिकारी ने जिला बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक ली

पीड़ितों को त्वरित न्याय के लिए कानून का प्रभावी क्रियान्वयन हो सुनिश्चित: डीएम

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को जिला बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक लेते हुए बच्चों के अधिकारों के संरक्षण और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।उन्होंने जिले में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि समाज के हर वर्ग को बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।
​जिलाधिकारी ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण थीम पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एनएसएस और अन्य माध्यमों से बाल विवाह और घरेलू हिंसा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्गों और पड़ावों पर बाल श्रम को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं तथा बच्चों से श्रम कराया जाता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए।
​ जिलाधिकारी ने जेजे एक्ट से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यवाहियों में तेजी लाएं एवं मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए जरूरी कार्यवाही करें।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी शोयब हुसैन, अध्यक्ष सीडब्लूसी पुष्पा चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *