अमर शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Spread the love

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आज 56वें अमर शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव कुमार (शिवसेना प्रमुख, उत्तराखंड) उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अमर शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट के अदम्य साहस और बलिदान को उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरा देश नमन करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करता है। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में अभिषेक शाही, पारस थापा, भूपेंद्र शाही, राजीव गुरंग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन समिति को इस गरिमामय आयोजन के लिए बधाई देते हुए सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं। इस अवसर पर शिवम् गोयल, वासु परविन्दा, अमित डिमरी आदि भी मौजूद रहे।


टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रायपुर 11 और रुद्राक्ष 11 के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रायपुर 11 ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में थंडर यंग और सिटी यंग के बीच हुए मैच में थंडर यंग विजेता रही।
विजेता टीम रायपुर 11 एवं थंडर यंग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *