अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में बाजी मारने पर सहायक निदेशक ने प्राचार्य को विजय ट्रॉफी प्रदान कर किया सम्मानित।
ऋषिकेश। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय योग एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में बाजी मारने पर सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश रतूड़ी को महाविद्यालय में पहुंचकर विजय ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक डॉक्टर घिल्डियाल ने कहा कि दिसंबर 2025 में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का तीन दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें जयराम संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश के छात्रों ने दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और 12 कांस्य पदक प्राप्त कर पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है, उन्होंने कहा कि इन छात्र-छात्राओं को इसके लिए तैयार करने में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश रतूड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसलिए उन्हें विजय ट्रॉफी प्रदान की जा रही है।
सहायक निदेशक ने कहा कि भविष्य में विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं के साथ उचित मार्गदर्शक प्रधानाचार्यों एवं महाविद्यालय के प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन में इजाफा करने के दृष्टिकोण से जनपद से उत्कृष्ट संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालय का चयन करने की प्रक्रिया भी विभागीय स्तर पर चलाई गई है। सम्मानित होने पर प्राचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश रतूड़ी ने इसका श्रेय अपनी पूरी टीम के सदस्यों विशेष रूप से डॉक्टर पूजा शर्मा और डॉक्टर अंजना उनियाल को दिया है।

