“राशन कार्डधारकों हेतु खाद्यान्न वितरण अवधि बढ़ाई गई”

Spread the love

“खाद्यान्न उठान की अंतिम तिथि विस्तारित, ई-केवाईसी अनिवार्य”

जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त राशनकार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राशन कार्डधारकों को माह दिसम्बर 2025 के खाद्यान्न वितरण की अवधि दिनांक 20 फरवरी 2026 तक विस्तारित कर दी गयी है, साथ ही माह जनवरी, एवं फरवरी 2026 के खाद्यान्न वितरण की अवधि दिनांक 28 फरवरी 2026 तक रहेगी।

अतएव जनपद के समस्त राशन कार्डधारक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से माह दिसम्बर 2025 का खाद्यान्न दिनांक 20 फरवरी, 2026 तक एवं माह जनवरी, फरवरी 2026 का खाद्यान्न दिनांक 28 फरवरी 2026 तक बॉयोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही खाद्यान्न का कोटा प्राप्त करते समय अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर स्थापित ई-पॉस मशीन के माध्यम से अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करने का कष्ट करें एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की होने वाली असुविधा से बचें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *