देहरादून युवती मर्डर केस- पुलिस ने लोगों से की ये अपील, नहीं तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई…

Spread the love

उत्तराखंड संचार ब्यूरो

(क्राइम का सबसे तेज़ नेटवर्क)

अपील

आज दिनांक- 02/02/2026 को कोतवाली क्षेत्र में हुई युवती की हत्या की घटना में कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की फोटो तथा वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जा रहा है, जिस पर युवती के परिजनों तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों/ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति व्यक्त करते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किये जाने की अपील पुलिस से की गई है।

अत: आमजन से अपील है कि घटना से सम्बन्धित फोटो/वीडियो को प्रचारित/प्रसारित कर किसी की भावनाओं को आहत न करें,  यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भावनाओं को आहत करने अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के लिये उक्त फोटो/वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *