भारी बर्फबारी के बीच जिलाधिकारी ने आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम से की स्थिति की समीक्षा

Spread the love

उत्तरकाशी, 23 जनवरी 2026

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी और जिले में हो रही वर्षा एवं भारी बर्फबारी के चलते स्थिति का जायजा लेने लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी बर्फबारी को देखते हुए संवेदनशील स्थानों यथा सुक्कीटॉप, रॉडीटॉप, हर्षिल, चौरंगी, जरमोला, सांकरी आदि स्थानों की स्थिति को जाना तथा ऐसे स्थानों पर ऐतिहातन मार्ग से बर्फ हटाने के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी ने पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के इंतजाम करने के साथ ही रेनबसरो तथा ऐसे स्थानों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी को लोगों के लिए खाद्य पदार्थों एवं अन्य रशद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें👇

जनपद अन्तर्गत वर्तमान समय में हो रही वर्षा एवं बर्फबारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही करने का कष्ट करें-

1- सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था की जाय।
2- बेसहारा/बेघर लोगों हेतु रेनबसेरा में रहने की व्यवस्था की जाय जिसमें पर्याप्त कम्बल/हीटर/गर्मपानी आदि की व्यवस्था रखी जाय। असहाय लोगों को निःशुल्क कम्बल वितरित की जाय। शीतलहर/ठण्ड के कारण किसी प्रकार की जन-हानि न हो पाय।

3- वर्षा/बर्फवारी दौरान जनपद में आये पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रूकने हेतु सूचित करें।

4- उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकरों/पर्यटकों को आवागमन की स्वीकृति न दी जाय।

5- कमाण्डर,सीमा सड़क संगठन/अधि0अभि0 राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, बडकोट/अधि0अभि0,लो0नि0वि0, भटवाडी/उत्तरकाशी/बडकोट/पुरोला/पी0एम0जी0एस0वाई आदि द्वारा अपने नियंत्रणाधीन मोटर मार्गों जो बर्फबारी के कारण बाधित होने की स्थिति में मार्ग को तत्काल सुचारू करवाये तथा मार्गों के संवेदनशील स्थालों पर पर्याप्त मात्रा में मशीनरी/मजदूरों की तैनाती की जाय।

6- आम जनमानस को हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करने हेतु सचेत करें तथा बर्फवारी के दौरान हिमस्खलन वाले स्थानों में नहीं जाने/सतर्क रहने के लिये सूचित करें। बर्फवारी/पाला पड़ने से प्रभावित होने वाले स्थानांे यथा राडीटाॅप/चैरंगी/ सुक्की/हर्षिल/गंगोत्री/स्यानाचट्टी-जानकीचट्टी आदि स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में चूना व नमक डलते हुये पर्याप्त मात्रा में मजदूर/मशीनरी की तैनाती करेंगे। मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में पुलिस उक्त स्थानों पर यातायात नियंत्रित करेंगी।

7- विघुत/पेयजल आदि आवश्यक सेवाओं के विभाग सर्तक रहते हुये बाधित सेवाओं के तत्काल सुचारू करना सुनिश्चित करेंगे।

8- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।

9- एस0डी0आर0एफ0/अग्निशमन विभाग/समस्त पुलिस चैकी/थानें एवं तहसील आपदा प्रबन्धन उपकरणों एवं पुलिस वायलेस सेटों को कार्यशील स्थिति में रखते हुए सर्तक रहेंगे।

10- आपदा प्रबन्धन आई0आर0एस0 प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी सतर्क रहते हुए हाई अलर्ट पर रहेंगे।

11- समस्त सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी एवं खोज-बचाव दल किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचान केन्द्र, (कन्ट्रोल रूम) के दूरभाष नम्बर. 1374.222722, 222126,1077 7500337269 पर उपलब्ध कराए

🛑 उत्तरकाशी
जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी से अवरुद्ध हुए मार्गों को खोलने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयाप्त संख्या में मशीनें और कार्यबल तैनात किए गए हैं। अवरुद्ध हुए मार्गों को सुचारु करने का कार्य निरंतर गतिमान है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *