वॉइस ऑफ मीडिया की अपील : पत्रकार राजीव प्रताप की संदिग्ध मौत की हो शीघ्र निष्पक्ष जांच

Spread the love

उत्तरकाशी के पत्रकार राजीव प्रताप, ‘दिल्ली–उत्तराखंड लाइव’ नामक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से लगातार स्थानीय मुद्दों को उठाते थे। हमें जानकारी प्राप्त हुई है कि उन्हें पूर्व में धमकी भरे फोन कॉल्स भी आते रहे।

ऐसे में उनकी अचानक हुई संदिग्ध मौत कई सवाल खड़े करती है।


वॉइस ऑफ मीडिया प्रशासन एवं सरकार से मांग करता है कि इस पूरे मामले की शीघ्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि पत्रकार सुरक्षा को लेकर समाज में विश्वास कायम हो सके।

हम मुख्यमंत्री जी से विशेष अनुरोध करते हैं कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बेणीराम उनियाल
प्रदेश अध्यक्ष
वॉइस ऑफ मीडिया


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *