श्रीकोट में आजीविका संवर्द्धन की नई राह, मशरूम फार्म बना प्रेरणास्रोत

Spread the love

उत्तरकाशी 06 जनवरी 2026

आजीविका गतिविधियों के तहत आत्मनिर्भरता की दिशा में आय सृजन उद्देश्यों के साथ चिन्यालीसौड़ ब्लाक के श्रीकोट में दीप मशरूम फार्म मशरूम उत्पादन से जहां अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे है, वहीं काश्तकारों के लिये प्रेरणास्रोत बने है l मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने फार्म का निरीक्षण किया l

रीप परियोजना से सहायतार्थ मशरुम केन्द्र के साथ आजीविका संवर्द्धन हेतु उद्यमों का विस्तार किये जाने हेतु परियोजना प्रबंधक रीप को मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिये l उन्होंने कहा कि लोकल फॉर वोकल स्थानीय उत्पादनों के विपणन से स्थानीय काश्तकार अपनी आजीविका का विस्तार कर सकते है l राज्य एवं केंद्र सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी के साथ इसका ऋण के जरीये लाभ उठा सकते है l

इस दौरान रीप परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय व फार्म की मैनेजर दीपिका मौजूद रही l


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *