गणेश गोदियाल हरक सिंह रावत और प्रीतम रावत की तिकड़ी कांग्रेस के लिए उत्तराखंड में होगी शतरंज की विसात

Spread the love

उत्तराखंड संचार ब्यूरो

उत्तराखंड में कांग्रेस ने बड़ी विसात बिछा ली है जहां आज राजधानी देहरादून में भाजपा के मोदी आगमन जैसे पोस्टर लगे थे वहीं पोस्टर और कट आउट कांग्रेस में दिखे जनता भी एक दिखी समर्थक भी उमड़े

लेकिन अब विषय यही है की क्या कुमाऊं और गढ़वाल कांग्रेस को वोट करेगा की आखिर समय पर ऊंट करवट बदलेगा

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर संगठनात्मक पुनर्गठन किया है।

कांग्रेस हाईकमान ने किया बड़ा उलटफेर

गणेश गोदियाल को पुनः उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाकर चुनावी रणनीति और प्रबंधन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो चुनावी प्रचार अभियान को दिशा प्रदान करेंगे।

पार्टी का मानना है कि यह पुनर्गठन संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कांग्रेस ने विश्वास जताया है कि अनुभवी नेतृत्व और सामूहिक प्रयासों के बल पर प्रदेश में सकारात्मक राजनीतिक माहौल स्थापित होगा तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *