उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल”दैवज्ञ” कल करेंगे “उत्तराखंड के क्रांतिकारी” पुस्तक का मुख्य अतिथि के रूप में विमोचन।


देहरादून। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ कल रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में “उत्तराखंड के क्रांतिकारी” पुस्तक का विधिवत विमोचन करेंगे।
इस महत्वपूर्ण पुस्तक के लेखक सुभारती समूह के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण ने बताया कि 16 नवंबर 2025 रविवार को सुभारती मेडिकल कॉलेज झाझरा के सभागार में उत्तराखंड की वीवीआईपी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में “उत्तराखंड ज्योतिष रत्न” एवं सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” मुख्य अतिथि के रूप में प्रातः 11:00 बजे पुस्तक का विमोचन करेंगे बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उत्तराखंड शासन में सचिव दीपेंद्र चौधरी करेंगे।
डॉ अतुल कृष्ण ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों से जिन क्रांतिकारियों ने मानव कल्याण के लिए विभिन्न समय पर आवाज उठाई परंतु उनके बारे में समाज को ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई उन सभी को इस पुस्तक में स्थान देने का पूरा प्रयास किया गया है, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया है, उन्होंने कहा कि इस पुस्तक से युवा वर्ग को अपने उन क्रांतिकारी पूर्वजों से परिचित कराने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय, उत्तरांचल उत्थान परिषद के संस्थापक एवं वर्तमान में हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट की ग्रामोत्थान परियोजनाओं का कार्य देख रहे प्रेम बुढाकोटी सहित बड़ी संख्या में कुलपति, प्रोफेसर, डॉक्टर, साहित्यकार,राजनीतिज्ञ,समाज सेवक, प्रशासक एवं मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहेंगे।

