‘‘समस्त राशन कार्ड यूनिटों की ई-के.वाई.सी. 30 नवम्बर तक अनिवार्य‘‘

Spread the love

उत्तराखंड संचार ब्यूरो

टिहरी गढ़वाल

जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनोज डोभाल ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त राशन कार्ड यूनिटों की ई-के.वाई.सी., 30 नवम्बर 2025 तक अनिवार्यतय की जानी है।

उन्होंने जनपद टिहरी के समस्त राशन कार्ड धारकों/सदस्यों से उक्त निर्धारित तिथि तक अपने से सम्बन्धित अथवा समीपस्थ सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर वहां स्थापित मशीन में फिगर लगाकर (बीयोमैट्रिक) अपना ई-के.वाई.सी. अनिवार्यतय कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक ई-के.वाई.सी. न कराने की स्थिति में सम्बन्धित कार्ड/यूनिट की अस्थायी रूप से निष्क्रिय भी किया जा सकता है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *