जैसलमेर जोधपुर मार्ग पर भीषण बस अग्निकांड में कालकलवित दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी!

Spread the love

विश्व सनातन संघ दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ–चंद्रभान शर्मा

उत्तराखंड संचार ब्यूरो

जोधपुर

जोधपुर जैसलमेर हाईवे पर मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को एक एसी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 20 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भीषण बस अग्निकांड में कालकलवित दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित–विश्व सनातन संघ दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। केन्द्रीय कार्यालय में कोर कमेटी की हुई बैठक में अग्निकांड में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनिट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में विश्व सनातन संघ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

और राज्य सरकार और प्रशासन से हमारी मांग है दोषी बस ऑपरेटर और बिना परमिशन के दिन में संचालित हो रही स्लीपर बसों को परमिट करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो साथ ही पीड़ित परिवारों को नियमानुसार राजकीय सहायता प्रदान कर राहत दी जाए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *