बाडवाला क्षेत्र में मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा के प्रकरण में दो अभियोग पंजीकृत

Spread the love

उत्तराखंड संचार ब्यूरो
कोतवाली विकासनगर
दिनांक 27/02/2026 को श्री राजीव नयन नौटियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालसी चकराता वन प्रभाग द्वारा कोतवाली विकासनगर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के अनुसार दिनांक 27/02/2026 को सायं लगभग 5:30 बजे कार्यालय कालसी से वापस लौटते समय बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर जा रहे एक डम्फर की वीडियो बनाते समय वहां उपस्थित कुछ व्यक्तियों द्वारा विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट की गई तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 59/26, धारा 115(2), 352, 324(2), 121(1), 132, 191(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


उक्त घटना के संबंध में द्वितीय पक्ष मनीष चौहान निवासी बाडवाला द्वारा भी एक लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 60/26, धारा 115(2), 324(2), 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दोनों अभियोगों में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *