उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री आनंद स्वरूप ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और ग्राम स्वराज के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी ने साधारण जीवन जीते हुए असाधारण प्रभाव डाला, जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है।श्री स्वरूप ने लाल बहादुर शास्त्री जी के नारे “जय जवान, जय किसान” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश की रक्षा और कृषि व्यवस्था के प्रति उनकी दूरदर्शिता का प्रतीक है। उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदार आचरण और दृढ़ निर्णय क्षमता आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने प्राधिकरण के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *