अराजकता को कोटद्वार पुलिस ने किया स्पष्ट-लॉ एंड ऑर्डर से बढ़कर कुछ नही!
कोटद्वार-: पौड़ी के कोटद्वार में धर्म के नाम पर “नफरत की दुकान” चलाने वाले व धर्म की आड़ में गुंडागर्दी करने वालो को कोटद्वार पुलिस ने ‘लॉ एंड आर्डर” सर्वोपरि है और बना रहना चाहिए, का तमाचा मार शहर में कानून व्यवस्था को पुनः सुचारू कर दिया है, जिसके चलते शहर में सभी दुकानें अपने पूर्ववत तरीके से चल रही है। शहर निवासियों द्वारा कोटद्वार पुलिस के उपद्रवियों द्वारा लॉ एंड आर्डर बिगाड़ने की नाकाम कोशिश के खिलाफ शहर में शांति बहाल व मार्च पास्ट कर आम जनमानस में विश्वास पुनः स्थापित करने के इस प्रयास की सराहना की है।
कोटद्वार पुलिस द्वारा इस पूरे घटनाक्रम में अलग-अलग वर्ग द्वारा घटना को राजनीति रंग देने, उपद्रवियों द्वारा धर्म को सर्वोपरि रखने की कोशिश के बीच कोटद्वार के सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिशों- इन सभी दृष्टिकोण व घटनाक्रम के खिलाफपुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कोटद्वार पुलिस को शहर में शांति स्थापित करने को प्रतिबद्ध रहने के आदेश के बाद कोटद्वार पुलिस द्वारा “लॉ एंड आर्डर से बढ़कर कुछ नही” का उदाहरण पेश करते हुएसबसे पहले अपनी निगरानी में शहर में सभी दुकानों को पुनः खुलवाया व सभी शहरवासियों के बीच मार्च पास्ट पर पुलिस सुरक्षा का आश्वासन दिया साथ ही घटना के ध्रुवीकरण पर पूर्णतः अंकुश लगाते हुए घटना में दोनो पक्षो के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अपने विवेकानुसार व सभी तथ्यों के आधार पर ही कार्यवाही को प्रतिबद्धता दर्शायी है।
इस पूरे प्रकरण में कोटद्वार जामा मस्जिद के अध्यक्ष द्वारा भी कोटद्वार पुलिस द्वारा शहर में बनाई गई कानून व्यवस्था पर भरोसा जताया है । उन्होंने कहा कि कोटद्वार शहर शांत शहर है व शहर की सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित है। उन्होंने सोशल मीडिया में इस घटना व कोटद्वार शहर को लेकर चल रही मनगढ़ंत अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं इस घटना में बाबा दुकान स्वामी के बीचबचाव में सामने आने वाले दीपक कुमार पर घटना के बाद से ही अलग अलग वर्ग द्वारा टिप्पणियां की गई है व उनपर हमले के प्रयास भी किये गए है, जिसके चलते दीपक कुमार को कोटद्वार पुलिस द्वारा शहर में ऐसी घटना पुनः न होने का आश्वासन देते हुए लॉ एंड आर्डर को पुलिस द्वारा बनाये रखने की प्रतिबद्धता बताई है।
कोटद्वार पुलिस द्वारा शहर का माहौल खराब करने वालो को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए शहर में राजनीतिक रंग की आड़ में उपद्रव व लॉ एंड आर्डर के खिलाफ अराजकता कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है। कोटद्वार पुलिस के इस कदम से स्पष्ट है कि लॉ एंड आर्डर से बड़ा कोई नही है, न होगा। नियम कानून सबके लिए बराबर है और जबरन किसी को दुकान का नाम बदलने को ‘बाध्य’ करने की कार्यशैली अपनाने नही दी जाएगी।

