वर्ष भर की उपलब्धियो को लेकर प्रधानाचार्य संजय गैरोला को “प्रिंसिपल ऑफ इयर अवॉर्ड” सहित छात्रों को सहायक निदेशक ने किया सम्मानित।

Spread the love

ऋषिकेश। सहायक निदेशक शिक्षा/ संस्कृत शिक्षा डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने प्रदेश स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर लौटते हुए श्री गीता कुटीर संस्कृत विद्यालय हरिपुरकलां का निरीक्षण कर वर्ष भर की उपलब्धियो के लिए प्रधानाचार्य सहित छात्रों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति को बचाए रखने के लिए शिक्षा में संस्कृत का शत प्रतिशत समावेश होना परम आवश्यक है, उन्होंने कहा कि संस्कृत बचेगी तो संस्कृति बचेगी और संस्कृति बचेगी तो भारत बचेगा।

विद्यालय का संपूर्ण निरीक्षण करते हुए साफ सफाई और अभिलेखों के सही संरक्षण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने वर्ष 2025 में विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का समय पर पालन करने एवं विशेष उपलब्धियों के लिए प्रधानाचार्य आचार्य संजय गैरोला को प्रिंसिपल ऑफ़ ईयर अवार्ड दिया, और कहा कि भविष्य में आदेशों का शत प्रतिशत पालन एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों को समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा।

अध्यापकों के बीच से बच्चों में सामान्य ज्ञान की जानकारी को प्रसारित प्रसारित करने के लिए सामाजिक विषय के अध्यापक प्रदीप कुमार दास तथा छात्रों में कक्षा 10 में बोर्ड परीक्षा में 500 में से 405 अंक लाने के लिए लवलेश मिश्रा एवं दीपक शर्मा, जनपदस्तरीय खेल प्रतियोगिताओ में अवार्ड जीतने वाले अवनीश पांडे, प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले आदित्य नौटियाल हिमेश ,अजय, खुश गौढ़ ,मंजुल मिश्रा और नैतिक को उन्होंने श्रीमद् भागवत और उपनिषद शिक्षा की पुस्तकें, कॉपियां और पेन देकर सम्मानित किया।

विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों , कर्मचारियों एवं छात्रों ने स्वस्तिवाचन एवं वेद मंत्रों के उच्चारण से पुष्पमाला, अंग वस्त्र भेंट कर सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल का भव्य स्वागत किया इस दौरान सहायक निदेशक ने विशाल गौशाला में जाकर गायों का भी आशीर्वाद लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *