ही- मैन नाम से विख्यात सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन – विश्व सनातन संघ ने श्रद्धांजलि दी

जयपुर। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार (Deol family) समेत पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे। अभी हाल ही मैं उनके निधन की अफवाह कुछ दिन पहले चली थी फिर परिवार द्वारा उन खबरों का खंडन किया गया था इसके बाद से घर पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है। विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा के नेतृत्व में जयपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित शोक सभा में मौजूद राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश वशिष्ठ व अंकित शर्मा उत्तराखंड राष्ट्रीय सहलाकर जेपी शर्मा राष्ट्रीय मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव धर्म प्रचारक रतन महाराज उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल महाराष्ट्र प्रभारी मयुर मिश्रा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लीजेंड धर्मेंद्र के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए 2 मिनिट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की।

