देहरादून के कन्या गुरुकुल संस्कृत डिग्री कॉलेज से हुआ जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज।

Spread the love

देहरादून। राजपुर रोड स्थित कन्या गुरुकुल संस्कृत डिग्री कॉलेज में आज जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का उद्घाटन समारोह के साथ भव्य एवं दिव्य आगाज हुआ।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि उपनिदेशक शिक्षा श्रीमती मंजू भारती एवं सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने किया, इस अवसर पर जनपद से उपस्थित प्रधानाचार्यों शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्रीमती भारती ने कहा कि संस्कृत राज्य की द्वितीय राजभाषा है और उसके प्रचार और प्रसार के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बहुत आवश्यक है

विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार और जीत उतना मायने नहीं रखती है, जितना उसमें प्रतिभाग करना मायने रखता है, उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने के साथ-साथ द्वितीय राजभाषा संस्कृत का समुचित प्रचार प्रसार है।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत करते हुए जनपद संयोजक आचार्य आसाराम मैठाणी एवं सहसंयोजक मनोज कुमार ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आने से शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का मनोबल ऊंचा हुआ है कहा कि प्रतियोगिताओं के सही मूल्यांकन के लिए कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में अलग-अलग निर्णायकों को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राम लखन गैरोला ने की।

कार्यक्रम में लगभग 22 टी में प्रतिभा कर रही है मौके पर खंड संयोजक कालसी श्रीमती अंजू श्रीवास्तव खंड संयोजक विकास नगर मनमोहन फुलोरिया सहित सभी विकासखंड के संयोजक विद्यालयों के दल शिक्षक , प्रधानाचार्य एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *