ब्रेकिंग न्यूज:ग्रहों के सेनापति मंगल ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, पलट जाएगी कुछ लोगों की किस्मत।
देहरादून
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है, इसे काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। मंगल को युद्ध, शौर्य, पराक्रम, रक्त , भूमि आदि का कारक माना जाता है। वह एक राशि में करीब 45 दिन रहते हैं। ऐसे में एक राशि में आने में करीब 17-18 महीने का वक्त लग जाता है।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” बताते हैं कि मंगल की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। हाल में मंगल ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। अपनी स्वराशि में आने से मंगल ने पंचमहापुरुष में से एक रूचक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा मंगल केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण कर रहे हैं। यदि कुंडली में बृहस्पति और शनि की स्थिति ठीक-ठाक हो तो मंगल के इस योग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आचार्य दैवज्ञ ने कहा है कि यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए मंगल का केंद्र त्रिकोण राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। मंगल इस राशि के नवम भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में यानी केंद्र के भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही रूचक राजयोग इनके जीवन में खुशियों की दस्तक कर सकता है। नई नौकरी, नए व्यापार का योग बनेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी सफलता हासिल हो सकती है। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। उनका आपको पूरा सहयोग मिल सकता है। ऐसे में आप बड़े से बड़ा लक्ष्य पूरा कर पाने में सफल हो सकते हैं। आय के नए साधन खुल सकते हैं। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो सकती है। इसके अलावा कर्क राशि में विराजमान गुरु भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। गुरु और मंगल का त्रिकोण संबंध आपकी आय और इच्छाओं की पूर्ति करेगा।
कर्क राशि
इस राशि में भी मंगल केंद्र-त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। दशम भाव यानी केंद्र का भाव स्वामी होकर मंगल पंचम भाव में विराजमान है। ऐसे में मंगल का केंद्र-त्रिकोण राजयोग राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। सरकार की ओर से धन लाभ हो सकता है। सरकारी कामों में आपको सफलता हासिल होगी और अच्छा खासा मुनाफा कमा पाने में सफल होंगे। शासन-प्रशासन या राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को भी काफी अच्छा लाभ हो सकता है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी केंद्र त्रिकोण राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के अष्टम भाव में मंगल विराजमान है। मंगल की चौथी दृष्टि एकादश भाव पर पड़ रही है। अष्टम का जब एकादश से संबंध बनता है तो जातक को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकते हैं। खासकर रिसर्च, मेडिकल, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी से जुड़े छात्रों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके अलावा विदेश जाकर उच्च शिक्षा पाने का अवसर मिल सकता है। इस राशि के जातकों को गुप्त धन का प्राप्ति हो सकती है और डूबा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है। भगवान हनुमान की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है।
सटीक भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध आचार्य दैवज्ञ बताते हैं कि मंगल की यह स्थिति किस राशि पर किस प्रकार से फलादेश करेगी यह कुंडली के विश्लेषण पर निर्भर करेगा मंगल के इस प्रकार राजयोग बनाने से राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में हलचल अवश्य हो सकती है।

